Definition of Color- भौतिकी और मनोविज्ञान के अनुसार रंग की परिभाषा

Definition of Color- 

भौतिकी और मनोविज्ञान के अनुसार  रंग की परिभाषा 


Physics के अनुसार

Color प्रकाश का Perceptual quality(अवधारणात्मक गुण) है। जो मस्तिष्क द्वारा रेटिना को उत्तेजित करने वाले प्रकाश के प्रति एक Subjective Response (व्यक्तिपरक प्रतिक्रिया) है। यानि Color हमारे मस्तिष्क के बाहर मौजूद नहीं है - यह केवल Electromagnetic Energy की व्याख्या है। जिन्हे नंबर या Textual में परिभाषित किया जाता हैं।
दूसरे शब्दों में कहे तो वस्तुओं का कोई Color नहीं होता, वे प्रकाश का उत्सर्जन करती हैं जो एक Color प्रतीत होता है। इसके आधार पर आप ccColor wavelength को अलग तरह से देखते हैं। मजे की बात यह है कि हर जानवर को Color अलग-अलग दिखाई देता है।

Psychology के अनुसार


Color वह visual effect है जो हमारी भावनाओं, विचारों, अंतर्ज्ञान(intuition), धारणा(perception), व्यवहार ( behaviour), वरीयताओं(preferences), और संज्ञानात्मक प्रदर्शन(cognitive performance) को प्रभावित करता है। यहाँ तक की हमारे physiology को भी प्रभावित करता हैं।
Color subjective हैं। हर व्यक्ति को अलग-अलग और कभी-कभी विरोधाभासी तरीकों से प्रभावित करते हैं। जिसमे व्यक्ति की आयु, मनोदशा, Personal Background, संस्कृति व वर्तमान रुझान इत्यादि शामिल होते हैं।